चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार से जिले में दो दिवसीय विशेष शिविर का शुरूआत किया गया। यह शिविर पूरे जिले के सभी बूथों पर लगाया गया। शिविर में मतदाताओं की दावा-आपत्ति और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही नाम, पता समेत अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए फॉर्म-8 तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के आवेदन लिए जा रहे हैं। विशेष शिविर में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने भी उत्साह के साथ पंजीकरण कराया। नए मतदाताओं का फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा कि...