चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम ने दर्जनों मतदान केंद्र क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि नए मतदाताओं का नाम समय पर जोड़ा जाए तथा पात्र मतदाताओं का कोई नाम सूची से छूटने न पाए। साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच भी की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए...