चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदाता सूची में विसंगति वाले मतदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने और उनके दावों-आपत्तियों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों में 27, 28 और 29 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सभी पंचायत सचिवालय भवनों में होगा। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि पूर्व में 24 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सुनवाई का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई मतदाताओं के पास आवश्यक 11 दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उनकी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी और उनका फॉर्म-6 पेंडिंग रह गया था।ऐसे मतदाताओं की पहचान बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा की गई है। बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देशानु...