Chatra News: एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 9 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। एनडीपीएस के फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को लावालौंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लावालौंग थाना कांड संख्या 71/25 में दर्ज अफीम की अवैध खेती के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त लमटा पंचायत के अम्बाटांड गांव निवासी पचास वर्षीय महेंद्र गंझू को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर अफीम जैसे मादक पदार्थों की अवैध खेती करने एवं उसे बढ़ावा देने का आरोप है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ढाई माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.