चतरा, जुलाई 8 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के सुलमा गांव निवासी 50 वर्षीय बालेश्वर गंझू, पिता स्वर्गीय सोमर गंझू, के रूप में हुई है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 26/26, दिनांक 21 अप्रैल 2026 में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी), 17(सी) एवं 18(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- 13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के...