चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मिश्रौल बाजार टांड़ में पेवर ब्लॉक युक्त सुन्दरीकरण निर्माण कार्य का शुक्रवार को आरंभ किया गया। इसका शिलान्यास जिला परिषद सदस्य देवती देवी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुखिया सुबेश राम तथा उप प्रमुख जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि इससे बाजार टांड़ में पेवर ब्लॉक,पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण से क्षेत्र की स्थिति में व्यापक सुधार होगा। निर्माण कार्य के संवेदक महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। इस मौके पर बिमला देवी, बनवारी साव,दुलार साव,गजेंद्र साव,प्रयाग राम,प्रमोद सिंह,रविन्द्र सिंह,पूनम देवी,शमीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्...