Chatra News: एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थानेदार को बांधी राखी
चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। बुधवार को एकल अभियान द्वारा पत्थलगड्डा थाना में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकल अभियान पत्थलगड्डा में संच संचालित सभी एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार, एएसआई घनश्याम कुमार सिंह व पुलिस बल के जवानों के कलाई में राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की है। राखी बंधवाते समय पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा व हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र व हम सभी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।उन्होंने यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.