चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) के तत्वावधान में रविवार को चतरा स्थित डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में एक दिवसीय तेली साहू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने की। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सह बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू तथा विशिष्ट अतिथि टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू का फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि तेली समाज बड़ी आबादी वाला समाज है। समाज के विकास और हर क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता एवं जागरूकता बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Chatra News: मोरवा विधायक रणविजय साहू पहुंचे हंटरगंज, तैलिक साहू सम...