चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्था, संचालित योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण की गतिविधियाँ साथ ही उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने समक्ष बुलाकर उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिय...