Chatra News: उपायुक्त के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाया गया फर्जी अकाउंट
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिले के उपायुक्त रवि आनंद के नाम और फोटो का उपयोग कर इन दिनों एक कथित फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील किया है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त संदेश, कॉल, आर्थिक लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने संबंधी किसी अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम अथवा फोटो का उपयोग कर संचालित किसी संदिग्ध अकाउंट से संदेश, कॉल अथवा अन्य गतिविधि प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि आधिकारिक सूचनाएं, निर्देश एवं जनहित से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.