Chatra News: उदयन पब्लिक स्कूल में रथयात्रा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल के तेतरमोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में बुधवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित करने व दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा दसवीं के छात्र अनिकेत कुमार और आठवीं की छात्रा सुमन ने रथ यात्रा के पौराणिक व सामाजिक महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और नृत्य ने उपस्थित शिक्षकगण और बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Simdega News: सात सात सौ वर्ष पुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.