Chatra News: उत्कृष्ट कार्य के लिए मत्स्य विभाग के लिपिक दीपू महली सम्मानित
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला मत्स्य विभाग में कार्यरत लिपिक दीपू महली को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उपायुक्त रवि आनंद की ओर से प्रदान किया गया। दीपू महली ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरा आवास निर्माण से संबंधित कार्यों के निष्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया। विभागीय योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने, लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन में उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन सम्मान के लिए किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.