चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के करनी पंचायत में ग्राम एलेवन स्टार क्लब बघमुंडी के तत्वाधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधिवत् रूप से फीता काट कर किया गया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिप सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी भरत साहू पंचायत समिति सदस्य लोकेश्वरी देवी समाज सेवी युवा नेता लोकेश कुमार दास , पूर्व शिक्षक सुरेश रविदास , लखन साहू समेत अन्य उपस्थित थे। उद्घाटन मैच परसौनी बनाम नवाडीह के बीच खेला गया। कमेटी की ओर प्रथम पुरस्कार 30001 द्वितीय पुरस्कार 15000 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...