Chatra News: इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत, क्लीनिक सील
चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत अंतर्गत पचपतवा गांव की 19 वर्षीय युवती मुनिता कुमारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टिकुलिया स्थित रविंद्र विश्वकर्मा के निजी क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। क्लीनिक से दवाइयां, जेनरेटर, एक्स-रे मशीन, सलाइन सेट, बीपी मशीन, बैंडेज समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदर्श ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका की मां पर्ववतिया देवी और बहन सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुनिता को पेट दर्द के साथ उल्टी हो रही थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए टिकुलिया स्थित रविंद्र विश्वकर्मा के क्लीनिक ले गए। परिजनों के अनुसार, क्लीनिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.