Chatra News: इटखोरी में संत निरंकारी सत्संग का आयोजन
चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि। पंचवटी होटल में संत निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में दिल्ली से ज्ञान प्रचारक धीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पहुंच कर ज्ञान की गंगा बहाई। इस दौरान हजारों की संख्या में संत निरंकारी के अनुयायियों ने भाग लिया । इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर ज्ञान प्रचारक धीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि निरंकारी सत्संग में तभी कोई शामिल हो पाता है, जब स्वयं सतगुरु कि कृपा प्राप्त होती है। वरना यहां पहुंच पाना मुश्किल है। साध-संगत से नाता जुड़ना बहुत भाग्य की बात होती है। संत महापुरुष सांसारिक उतार चढ़ाव एवं खुदगर्जियों से ऊपर उठ कर हमेशा समदृष्टि, आत्म भाव, मानवता का व्यवहार करते हैं, जो दिलों की दूरियों को मिटा कर मानव में मानवी एकता कायम करती है । साध-संगत से नाता जुड़ना बहुत भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.