Chatra News: इटखोरी में डोर टू डोर भ्रमण कर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
चतरा, अगस्त 7 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माननीय सचिव महोदय के निर्देश पर इटखोरी प्रखंड के नवादा गांव में पि एल वी पुनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार प्रजापति, संगीता देवी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजनों को निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और लोक अदालत की सुविधा दी जाती है। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से जागरूक कर शोषण से बचाना और न्याय तक पहुंच आसान बनाना है। यह भी पढ़ें- Balia News: शिविर में लोगों को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.