चतरा, नवम्बर 11 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत स्थित कनौदी गांव में जिप सदस्य सरिता देवी ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख संजय गुप्ता जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । मालूम हो कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ था जिप सदस्य सरिता देवी ने विद्युत विभाग के जेई तरुण कुमार समेत और अधिकारियों के सहयोग से ट्रांसफार्मर को लगवाया ताकि ग्रामीणों को पठन-पाठन , पटवन समेत अन्य कार्यों में समस्या ना हो । इस मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है हर समय हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...