चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी पावर सब स्टेशन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दो दिनों में लगभग 30 मामले का आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर समाधान करने के लिए निम्नलिखित मामलों पर सुनवाई की गई। मौके पर नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, बिजली बिल में सुधार और बिल नहीं मिलने की शिकायतें, बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराना ,खराब ट्रांसफॉर्मर, लो-वोल्टेज, बिजली पोल और तार से जुड़ी अन्य शिकायतें का आवेदन दिया गया। जिप सदस्य सरिता देवी के प्रतिनिधि भरत साहू ने बिजली तार पोल ट्रांसफर दुरुस्त व नवनिर्मित करने सम्बधित आवेदन दिया । इस मौके पर जेई तरुण कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार समेत अन्य सदस्यों का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...