चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में जो भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, बीईईओ परियोजना उच्च बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत कुमार समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित थी। मालूम हो कि परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से करवाया जाएगा। भवन बन जाने से वर्षो से परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के जर्जर भवन में पढ़ रही बच्चियों के लिए अब पठन पाठन में समस्या नहीं होगी। बालिका परियोजना उच्च विद्यालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन की निविदा जारी कर दी गई है। जर्जर भवन को लेकर चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने 6 सितंबर 2024 को विद्याल...