चतरा, जुलाई 22 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड में जिप सदस्य सरिता देवी के अनुशंसा पर प्रखंड के 74 विद्यालयों में डीएमएफटी मद से चाहरदिवारी का निर्माण करवाया जाएगा। जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरिता देवी के इस प्रयास को प्रखंड वासियों ने खूब सराहा है, साथ ही उन्हें साधुवाद भी दिया है। क्योंकि सभी विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण की की मांग कई वर्षों से लोग कर रहे थे ,अब जल्द ही 74 विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । प्रशासनिक स्वीकृति उपायुक्त रवि आनंद के द्वारा मिला है कुछ ही दिनों में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बहुत जल्द इटखोरी प्रखंड के सभी विद्यालय में चहारदीवारी का कार्य शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Chatra News: तीन करोड़ रुपये से परियोजना बालिका उच्च विद्यालय का होगा पुनर्निर्माण

हिंदी हिन्दुस्...