Chatra News: आहार में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि। प्रखंड के लिट्टा गांव में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सियाराम सिंह पिता बंशी सिंह की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार खेत में काम करने के बाद वह गांव के ही आहार में नहाने गया था इसी दौरान डूब गया । व्यक्ति के डूबने की सूचना पर परिजनों उसे तालाब से बाहर निकाला इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी लाया जहां चिकित्सक संजीव रंजन ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया । इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर एसआई विदेश सिंह को अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया, इधर परिजनों ने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की मांग किया है, ताकि मृतक के पीछे परिवार का जीवकोपार्जन चल सके । यह भी पढ़ें- Maharajganj News: तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.