Chatra News: आस्था के बीच करोड़ों का पूजन सामग्री बाजार, महंगाई के बावजूद खरीदारी तेज
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर शहर का पूजन सामग्री बाजार पूरी तरह सज गया है। कलश स्थापना से लेकर महानवमी के हवन तक उपयोग होने वाली पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। आस्था से जुड़े इस बाजार में इस वर्ष करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद कारोबारियों ने जताई है। थोक और खुदरा दुकानों में कलावा, रोली, अक्षत, कपूर, धूप, अगरबत्ती और माता के श्रृंगार से जुड़े सामान की मांग बढ़ी है। कलश स्थापना के लिए मिट्टी के कलश, नारियल, चुनरी, सप्तधान्य (जौ), आम्रपल्लव और नवग्रह समिधा की विशेष मांग है। इसके अलावा हवन सामग्री, घी, कपूर, लौंग, इलायची और सूखे मेवे की बिक्री भी तेज है। कारोबारियों के अनुसार कपूर, घी, सूखे मेवे और हवन सामग्री की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 15 से 20 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.