Chatra News: आलू की खेती को लेकर बाजार में बीज की खरीदारी तेज
चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आलू की खेती के अनुकूल मौसम आते ही किसानों की गतिविधी तेज हो गई हैं। बाजार में आलू के बीज की खरीद-बिक्री जोर पकड़ने लगी है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज की खरीदारी कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर खेतों की जुताई, मिट्टी की तैयारी और अन्य कृषि कार्यों में भी तेजी देखी जा रही है। लावालौंग, बांदू, कल्याणपुर, हेडूम समेत प्रखंड के कई गांवों में किसान आलू की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, इस बार मौसम आलू की फसल के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। अब तक ठंड का प्रभाव भी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Simdega News: आलू खेती की तैयारी में जुटे किसान, मीडियम साइज के आलू की मांग बढ़ी ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि मौसम की मौजूदा स्थिति आलू की खेती के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.