Chatra News: आरूगढ़ा में पांच दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ समापन
चतरा, जुलाई 6 -- Chatra News: न कान्हाचट्टी प्रतिनिधिकान्हाचट्टी के चारु पंचायत अंतर्गत आरूगढ़ा गांव में यज्ञाचार्य उमेश पांडे के सान्निध्य में आयोजित पांच दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर भजन-कीर्तन से पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर पूर्णाहुति दी गई। अनुष्ठान की पूर्णता के उपरांत विधि-विधान से जल विसर्जन किया गया। पूरे महायज्ञ का समापन शांतिपूर्ण एवं धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने महायज्ञ को सफल बनाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.