Chatra News: आम बागवानी मेला संपन्न, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के हेडुम पंचायत अंतर्गत कोंची गांव में एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 सूत्रीय अध्यक्ष छठु सिंह भोक्ता एवं मुखिया संतोष राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में आम बागवानी से जुड़े किसानों एवं लाभुकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान किसानों को आम की वैज्ञानिक खेती, पौधों की देखभाल, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित बागवानी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने बागवानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और आम उत्पादन को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.