Chatra News: आम्रपाली में 42 एकड़ जमीन के मालिक कौन ? 100 या 3 परिवार
चतरा, अक्टूबर 25 -- Chatra News: आम्रपाली में 42 एकड़ जमीन के मालिक कौन ? 100 या 3 परिवार बिनय कुमार सिन्हा टंडवा निज प्रतिनिधि
आम्रपाली की जमीन पर स्वामित्व विवाद सीसीएल में नौकरी लेने को लेकर टंडवा में अवैध बंदोबस्ती का मामला नया नहीं है। टंडवा में जिस परियोजना का विस्तार हुआ अवैध बंदोबस्ती का मामला जिला प्रशासन के दरबार तक पहुंचा। पिपरवार में तो कथित फर्जी जमीन पर सीसीएल में 22 को नौकरी मिलने के मामले में प्रशासन द्वारा थाना में केस भी कराया गया। इस बार आम्रपाली माइंस के विस्तार में कुमड़ाग खुर्द के लगभग 42 एकड़ जमीन की जमाबंदी सीसीएल के लिए अब सिरदर्द बन गया है। गुरुवार को उक्त जमीनों पर खनन कंपनी एनसीसी द्वारा कटिंग के दौरान गांव वालों ने जमकर विरोध किया। आक्रोश की आंच इतनी तेज थी कि स्थानीय पुलिस और सीओ गौरव राय को हस्तक्षेप करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.