चतरा, अक्टूबर 12 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सीसीएल के आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीएम कार्यालय परिसर मे आयोजित कैंप का उद्घाटन महाप्रबंधक संजीव कुमार ने किया। बताया गया कि इस शिविर में सीआइएसएफ के जवान समेत 125 लोगों ने रक्तदान दिया। जीएम संजीव ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे हजारों की जिन्दगी बचायी जा सकती है। इस मौके पर अनुप भगत,मुखिया अरविंद सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 125 यूनिट संग्रह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...