Chatra News: आम्रपाली में प्रदूषण रोकने के लिए एंटी स्माग गन और डस्ट कलक्टर लगाने की मांग
चतरा, अगस्त 1 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना के कारण टंडवा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, जर्जर सड़कों और दुर्घटनाओं को लेकर ग्राम पंचायत टंडवा की मुखिया सुनीता देवी और कांग्रेस नेता सुभाष दास ने आम्रपाली के महाप्रबंधक को जनहित में ज्ञापन सौंपा है। मुखिया ने आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना के महाप्रबंधक को दिए पत्र में कहा कि परियोजना से रोजाना हजारों हाइवा-डंपर गुजरते हैं। इससे ग्रामीण सड़कें टूट गई हैं। पानी के छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है और सफाई कर्मी नहीं होने से गंदगी फैल रही है। इससे आम लोगों, छात्रों और राहगीरों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लिहाजा मुखिया ने प्रदुषण पर लगाम लगाने के लिए एंटी स्माग गन और डस्ट कलक्टर लगाने की मांग की है। इसके अलावा साफ सफाई के लिए दो दर्जन सफाई कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.