Chatra News: आम्रपाली में अवैध कोयला लदा दो हाइवा जब्त, जांच शुरू
चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। अवैध कोयला लदे दो हाईवा को आम्रपाली में जब्त किया गया है। दोनों हाइवा मुख्य मार्ग को छोड़कर संदिग्ध मार्ग से कोल परियोजना से कोयला लेकर निकल रहे था जो कीचड़ में फंस गया। इस मामले में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी मो एनूल ने स्थानीय थाना में दोनों हाइवा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें हाइवा नम्बर जेएच 02 बीटी 5175 व जेएच 02बी वाई 5861 शामिल है। सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों हाइवा को ज़ब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: रजौली चेकपोस्ट पर अवैध पत्थर लदे चार ट्रक जब्त, 31 लाख जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.