चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। अंचल द्वारा आम्रपाली कोल परियोजना के कुमडांग खुर्द में आयोजित ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शिवमन्दिर के प्रांगण में बुधवार को आयोजित ग्रामसभा में सीआइ, सीसीएल, एनसीसी के अधिकारी और गांव के रैयत शामिल हुए। कुमडांग खुर्द के चोफाल में 46 एकड़ अवैध जमाबन्दी पर रैयतों ने जमकर बवाल किया। साथ ही बंदोबस्त जमीनों को रद्द करने की मांग की। गांव के बिजय साहू ने साफ कहा कि बाहरी लोगों द्वारा अवैध बंदोबस्ती करवा लिया गया है जिसका जांच कर उस बंदोबस्त जमीन को रद्द कर जोत आबाद करने वाले किसानों को नौकरी मुआवजा का लाभ दिया जाय। इस मौके पर मुखिया किसुन राम, पंसस देवन्ती देवी समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...