चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारीशाखी गांव में मंगलवार को दो महिलाओं के बीच हुई आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गाल के मांग को ही दांत से काटकर अलग कर दिया। मारपीट के दौरान अशोक दांगी की पत्नी मुनिया देवी के गाल को धीरज दांगी की पत्नी रीना देवी ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुनिया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चतरा में उपचार के बाद भी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। इधर, घायल मुनिया देवी ने गांव की सुनीता...