Chatra News: आधी रात जंगल में सूझबूझ से सीओ ने बचाई सड़क हादसे में फंसे युवक की जान
चतरा, सितम्बर 7 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया-हजारीबाग रोड स्थित महनइया नदी के समीप शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो में फंसे एक युवक की जान सिमरिया सीओ ने बचाई, बल्कि घायलावस्था में उसे गाड़ी से निकालकर सीओ ने खुद अस्पताल भी पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरिया कुट्टी निवासी आशीष कुमार सिंह उर्फ पप्पू के इकलौते पुत्र प्रशांत कुमार शनिवार रात करीब करीब 10 बजे हजारीबाग से स्कार्पियो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महनइया नदी के पास सामने से आ रहे एक कोयला वाहन की तेज रोशनी से उनकी आंखें चौंधिया गईं। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20-25 फीट दूर जंगल में जा गिरी। इस भीषण हादसे के बाद चालक प्रशांत गाड़ी के भीतर ही बुरी तरह फंस गए और दर्द से तड़पने लगे। सुनसान रास्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.