Chatra News: आदिवासी किसानों को सरसों बीबीएम-1 का बीज वितरित
चतरा, अक्टूबर 28 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में सरसों की उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, चतरा की ओर से आदिवासी किसानों के बीच सरसों के उन्नत बीबीएम-1 प्रभेद के बीज वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के तहत आयोजित किया गया था। इसके अंतर्गत जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड के मेराल पंचायत स्थित भेलवाडीह गांव में कुल 25 एकड़ भूमि पर सरसों की खेती का प्रदर्शन किया गया। यह पहल बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके, रांची के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से जोड़ना, फसल की उत्पादकता बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।कृषि यह भी पढ़ें- Khagaria News: जैविक आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.