Chatra News: आजीविका महिला संकुल कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारियातू गांव में संचालित आजीविका महिला संकुल कार्यालय में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए। मंगलवार को कार्यालय खुलने पर चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद संकुल से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
चोरी गए सामान की सूची चोरी गए सामान में 18 कुर्सियां, दो सीलिंग पंखे, दो टेबल, चार बल्ब, एक दरी के अलावा संकुल से संबंधित 100 एलएमसीपी, 110 ऑडिट रिपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। चोरी गए दस्तावेजों में संकुल की गतिविधियों एवं वित्तीय कार्यों से संबंधित कागजात होने की बात बताई जा रही है।
संकुल पदाधिकारियों की गतिविधियाँ संकुल की अध्यक्ष सुनंदा देवी, सचिव गुड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.