Chatra News: अस्वस्थ चल रहे सांसद से मिली पंचायत समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि
चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर पीतीज पंचायत समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रूबी देवी चतरा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. यहां इन्होंने सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, ताकि वे फिर से जनसेवा के कार्यों में लौट सकें । जानकारी के अनुसार, सांसद कालीचरण सिंह पिछले एक सप्ताह से कमर दर्द से परेशान हैं. दर्द के कारण उन्हें ठीक से चलने-फिरने में परेशानी हो रही है. इसके साथ ही बैठने और उठने में भी उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.