Chatra News: अश्लील गीत के विरोध में नाई समाज का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। नाई समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक और अश्लील गीत प्रसारित किए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय नाई संघ एवं सैलून एसोसिएशन के बैनर तले समाज के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उमेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 12 प्रखंडों से पहुंचे सैलून संचालक और समाज के लोगों ने आरोपी गायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचकर एसपी अनिमेष नैथानी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गणेश लाजवाब यादव और उनके सहयोगियों द्वारा यूट्यूब चैनल पर नाई समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक गीत प्रसारित किया गया है। यह भी पढ़ें- अश्लील गाना बनाने पर वैशाली के सिंगर पर एफआईआर समाज के प्रतिनिधियों ने गीत के कथित बोल को अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने एसपी से संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.