चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम, पूर्व में चिह्नित क्षेत्रों में विनष्टीकरण अभियान, जन-जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में अवैध अफीम की खेती, खरीद-बिक्री एवं इससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्य में किसी भी परिस्थिति में अफीम की अवैध खेती एवं खरीद-बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसे सुनिश्चित कर...