Chatra News: अलग-अलग दो मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार
चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी प्रमोद साव एवं बभने गांव निवासी सूरज कुमार को अलग-अलग मामलों में चतरा न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है। इसी मामले में प्रतापपुर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है।इस अभियान में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.