चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध स्वर्गीय उमाकांत पाठक खेल मैदान में मंगलवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जिला प्रतिनिधि विजय दांगी,जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी,प्रमुख मनीषा कुमारी,थाना प्रभारी राकेश कुमार, समाजसेवी उदय मेहता, सिंघानी पंसस मीना कुमारी,मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, महेश दांगी,पूर्व मुखिया मेघन दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, बासुदेव दांगी, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अम्बिका यादव, मृत्युंजय कुमार व अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मैच का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को माला पहनाकर, अंग वस्त्र देकर एवं पुष्प गुच्छ...