चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पत्थलगड्डा की पावन धरा पर शहीदों के नाम अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन आगामी 29 सितंबर से शुरू होगा। प्रखण्ड क्षेत्र के खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से पुरानी कमिटी पर मुहर लगा दी है, जिसके तहत टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा फिर से चुने गए हैं। आयोजकों ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट को और भव्य रूप देने के लिए तैयारी जोरों पर है। मैदान की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण और टीमों के पंजीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर हुई बैठक में सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया महेश दांगी, बासुदेव दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, समाजसेवी अशोक राणा, विनय दांगी, श्यामलाल दांगी, बीरबल दांग...