Chatra News: अफीम की खेती मिली तो मुखिया से लेकर कर्मियों तक पर होगी कार्रवाई
चतरा, अक्टूबर 28 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में में बुधवार को अफीम उन्मूलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन ने अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। सीओ सह बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि अफीम की खेती को लेकर इस बार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। प्रखंड से अफीम के कलंक को मिटाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चतरा जिले में करीब 2500 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती होती है, जिसमें लगभग 2200 एकड़ लावालौंग और कुंदा प्रखंड में है। यह गंभीर चिंता का विषय है।इस अवैध खेती पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भवसाहेब ने कहा कि चंद पैसों के लालच में लोग आने वाली पीढ़ी का भविष्य संकट में डाल रहे हैं। अफीम की खेती रोकना समाज और युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.