चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सह सीओ उदल राम की अध्यक्षता में एन-कॉर्ड की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखियागण और सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि अफीम की अवैध खेती कानूनन अपराध है और यह समाज व युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए घातक है। इसके दुष्परिणामों को लेकर आम लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में नशामुक्त समाज बनाने के लिए पूरे प्रखंड में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पंचायत स्तर पर मुखियागण के सहयोग से ग्रामीणों को अफीम की खेती के नुकसान और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। अंत में...