चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा गांव में बुधवार की देर शाम हुए हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी गांव के बह््रमदेव गंझु के पुत्र महेश गंझु के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश बुधवार की शाम लगभग 7 बजे अपने खेत में हल जोतकर ट्रैक्टर चलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मरगड़ा स्कूल के पास ट्रैक्टर खड़ा किया। लेकिन दुर्भाग्य वस ट्रैक्टर का चाबी नीचे गिर गया। ट्रैक्टर की चाबी उठाने के लिए वह जैसे ही नीचे उतरा, इसी बीच ट्रैक्टर ढलकर उसके ऊपर ही चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- Chatra News: अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर चालक की मौत, गांव में पसरा मातम ब्रह्मदेव की मौत से पत्नी उर्मिला देवी समेत पांच बच्चे बेसहारा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही कु...