Chatra News: अपनी मांगों को लेकर चतरा के होमगार्ड सात को करेंगे बैठक
चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। अपनी मांगों को लेकर चतरा जिले के होमगार्ड जवान सात अक्टूबर को बैठक करेंगे। बैठक का आयोजन सात अक्टूबर को चतरा के पत्थलदास मंदिर के प्रांगण में किया जाना है। जिसको लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश उप सचिव रंजय कुमार सिन्हा ने जवानों को जागरूक करने के उद्वेश्य से बैठक का आयोजन किया है। एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि जवानों के हित के लिए सरकार से चल रहे मांगो के बारे में अहम कई बिंदुओं पर चर्चा किया जाना है। संघ के जिला संरक्षक रामलखन पाल ने कहा कि बैठक में जिले भर के जवान शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.