Chatra News: अनियंत्रित कोल वाहन 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक-उपचालक सुरक्षित
चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खोटाही नदी पुल के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक कोयला लदा भारी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दोनों वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल वाहन कटकमसांडी क्षेत्र से कोयला अनलोड कर टंडवा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान खोटाही नदी पुल के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.