चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड की बेंगोकला पंचायत अंतर्गत गड़िया गांव निवासी दो अनाथ भाइयों, 8 वर्षीय सुधांशु कुमार यादव और 6 वर्षीय सुमित कुमार यादव के जीवन में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी की मानवीय पहल से नई उम्मीद जगी है। पिता स्वर्गीय विजय यादव के निधन के बाद दोनों बच्चे अत्यंत गरीबी और बदहाली में जी रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह छूटने की कगार पर थी।मामले की जानकारी मिलते ही जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया था। उनकी इस पहल पर दोनों बच्चों का नामांकन सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में करा दिया गया है। अब दोनों मासूमों को सुरक्षित आवास के साथ नि:शुल्क शिक्षा मिल सकेगी। उपाध्यक्ष के इस कदम की क्षेत्र में...