Chatra News: अचानक धराशाई हुआ पिंजनी विद्यालय, बड़ा हादसा टला
चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत अंतर्गत पिंजनी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंजनी का भवन बुधवार की रात में अचानक धराशाई हो गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय भवन काफी जर्जर स्थिति में था। रात के समय भवन गिरने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि यह घटना दिन के समय होती और विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई चल रही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। भवन के अचानक गिरने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर भवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से धराशयी भवन के मलबे को हटाने तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: विद्यालय का भूत बंगला दे रहा है दुर्घटना को आमंत्रण ग्रामीणों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.