Chatra News: अंजनवा डैम का सौंदर्यीकरण के लिए डीसी से मिले मंझगावां मुखिया
चतरा, सितम्बर 25 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। अंजनवा डैम का सुंदरीकरण और पंचायत की समस्या के लिए चतरा डीसी रवि आनंद से मँझगावां मुखिया मंजीत कुमार सिंह ने मुलाकात किया। मुखिया ने डीसी से आग्रह किया है कि अंजानवा जलाशय से दर्जनों गांव लाभान्वित होते है। इसके साथ पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए मयूरहंड प्रखंड का एक अच्छा स्थान है। इसे सुंदरीकरण कराने का पहल पहले भी हो चुका है। आग्रह किया है कि एक बार स्थल निरीक्षण कर सुंदरीकरण करवाने से क्षेत्र का विकास होगा। इसके अलावा मुखिया ने डीसी से तिलरा और मंधनियां में सड़क का निर्माण और महेशा और मंझगावां स्कूल में शौचालय निर्माण कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.