चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी मुहाने नदी बक्सा पुल के अधूरे निर्माण कार्य के ग्रहण का बादल अब नहीं छटा है , एक वर्ष पूर्व ही री टेंडर निकाला गया था तब जाकर लोगो की आस जगी थी कि अब पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होगा, लेकिन इसके विपरीत हुआ और आज तक पुल का निर्माण कार्य हुआ लेकिन पहुंच पथ निर्माण पर मामला फंस गया जिसके कारण आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। अभी भी अंग्रेजों के जमाने के जर्जर पूल से यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। इस पुल की भी स्थिति ठीक नहीं है बड़े वाहनों के आवागमन से पुल हिलने लगता है। पुल पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होते रहती है । पुल का निर्माण का कार्य री टेंडर के बाद बीएन इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जा रहा है । मालूम हो कि 12 वर्षो पूर्व मुहाने बक्सा नदी पुल का निर्माण कार्य आध...