ChatGPT का नया अपडेट, Chrome टैब से लेगा जानकारी; फॉर्म भरने और रिसर्च में करेगा मदद
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- OpenAI ने ChatGPT के Google Chrome एक्सटेंशन को अपग्रेड किया है। अब ChatGPT यूजर्स के ब्राउजर में ओपेन टैब से जानकारी लेकर उसे समझने, अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने और कई काम पूरे करने में मदद कर सकेगा। इस अपडेट का मकसद यूजर्स को बार-बार अलग-अलग टैब पर जाने, जानकारी कॉपी करने और ChatGPT में पेस्ट करने की जरूरत कम करना है। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन के लिए यूजर्स को ChatGPT का Chrome एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ChatGPT के वेब या डेस्कटॉप ऐप में Chrome को चुनकर खुले टैब के कंटेंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, अगर यूजर अलग-अलग वेबसाइट्स पर सोफे, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट या दूसरी चीजों के विकल्प देख रहा है, तो ChatGPT उन टैब में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तुलना करने में मदद कर सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.